September 28, 2026

सरोज कुमार बने अभाविप एनआईटी फरीदाबाद के अध्यक्ष

Faridabad/Alive News : सेक्टर-19 स्थित अभाविप कार्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यालय में अभाविप कि एनआईटी फरीदाबाद नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यकारिणी की घोषणा फरीदाबाद विभाग के विभाग सह संयोजक मयंक निर्मल जी ने की कार्यकारिणी में प्राध्यापक सरोज कुमार जी को नगर अध्यक्ष एवं विकास पोसवाल जी को नगर मंत्री का दायित्व दिया गया।

प्राध्यापक संदीप मेहता, रोहित भड़ाना, विनय लाल एवं मोहम्मद इश्तियाक की नगर उपाध्यक्ष की घोषणा की गई। नगर सह मंत्री का दायित्व आदित्य अरोड़ा जी, राजेश कुमार जी, एवं विकास भडाना जी को दिया गया।

अभिषेक एवं हिमांशु वशिष्ट को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर निवर्तमान नगर अध्यक्ष डॉ. आजाद सिंह, डॉ.भीमराव अंबेडकर स्टडी सर्कल के संयोजक दिव्यांक पांडे, अमित पोसवाल, आदित्य सिंह, विनय एवं विद्यार्थी परिषद के अन्य कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।