Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में सामाजिक संस्था जनहित सेवा संस्था के प्रधान, समाजसेवी और शिक्षाविद संतसिंह हुड्डा ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय, सेक्टर-3 के परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया।
संतसिंह हुड्डा ने कहा कि पौधों के बिना जीवन अधूरा है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिवस और अन्य विशेष अवसरों पर पौधारोपण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़ हमें ऑक्सीजन, फल, छाया, लकड़ी, शुद्ध हवा और औषधियां प्रदान करते हैं। इसलिए पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करना भी जरूरी है।
इस अवसर पर शिक्षाविद, समाजसेवी और भाजपा नेता भारत भूषण शर्मा ने कहा कि वृक्ष धरती का आभूषण हैं। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा और देखभाल भी जरूरी है।
संस्था के महासचिव सुभाष गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान अमरूद और जामुन के पौधे लगाए गए तथा उनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए।
पौधारोपण कार्यक्रम में विद्यालय प्रभारी प्रवीण कर्दम, सुभाष गहलोत, बबलू छाबड़ा, सचिन सेठी, सुनील चौधरी, राकेश त्यागी, रोहित कुमार, अध्यापक भगत, राजपाल, नीतू गर्ग, कविता, ललिता, आशा, लता, सुदेश कुमारी सहित विद्यालय के अन्य अध्यापकों ने सहयोग किया और पौधारोपण में भाग लिया।

