May 4, 2024

समीर बोला ‘बिग बॉस’ के घर में प्रियंका ने खोया अपना बच्चा

Mumbai : ‘बिग बॉस’ से बाहर होने के बाद प्रियंका जग्गा को लेकर कई खुलासे हो रहे हैं। शनिवार को उनके भाई समीर जग्गा ने सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी का इशारा किया था और अब एक लीडिंग वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा है, “उनको मिसकैरेज हो गया था, वो बीमार थीं, इसलिए शो से बाहर आई हैं।” और क्या कहा प्रियंका के भाई ने…

समीर जग्गा ने यह भी बताया कि मिसकैरेज की वजह से ही ‘बिग बॉस’ के घर में गायनकोलॉजिस्ट को बुलाया गया था। गौरतलब है कि जब लास्ट वीक में प्रियंका का दूसरे कंटेस्टेंट्स से झगड़ा हुआ, तब प्रियंका ने चिल्लाते हुए कहा था कि उन्हें ब्लीडिंग हो रही है।

समीर का कहना है कि प्रियंका ने अपने स्वस्थ न होने की जानकारी बिग बॉस को दे दी थी। बावजूद इसके मेकर्स चाहते थे कि वे सलमान कहना के बर्थडे के लिए स्पेशल परफ़ॉर्मेंस का हिस्सा बनें। कथिततौर पर समीर ने कहा है कि प्रियंका ने ब्लीडिंग की वजह से डांस करने से इनकार किया था। उनके मुताबिक, प्रियंका टास्क करने की कंडीशन में नहीं थीं, फिर भी उन्हें वह करने को कहा गया। उन्होंने यह भी कहा कि ‘बिग बॉस’ का घर बहुत गंदी जगह है,पूरे घर में चूहे घूमते रहते हैं। प्रियंका इसे लेकर भी विरोध कर रही थीं।

untitled-3-copy

शुक्रवार को घर से निकाली गई थीं प्रियंका
शुक्रवार को वीकेंड का वार की शूटिंग के दौरान जब सलमान ने प्रियंका से कहा कि ‘बिग बॉस’ के घर में सबसे ज्यादा एग्रेसिव और गाली-गलौंच करने वाली वे ही हैं तो उन्होंने पलटकर जवाब, “मैं और करूंगी।” प्रियंका का इतना कहना था कि सलमान भड़क गए।

उन्होंने पहले चेतावनी दी कि उनके साथ वे इस लहजे में बात नहीं कर सकतीं। लेकिन प्रियंका नहीं मानीं। वे अपनी जगह से उठीं और चिल्लाने लगीं कि उन्हें इस घर में नहीं रहना। सलमान ने एक बार फिर उन्हें समझाया कि उनका यह ड्रामा उनके सामने नहीं चलेगा। फिर भी प्रियंका बहस करती रहीं। फाइनली, सलमान ने उन्हें घर से निकलने का आदेश दे दिया।

क्या पति से अलग रहती हैं प्रियंका जग्गा

अक्टूबर में प्रियंका जग्गा के एक्स-ब्वॉयफ्रेंड गौतम अरोड़ा ने उनके बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, प्रियंका के एक्स-ब्वॉयफ्रेंड गौतम अरोड़ा का कहना था कि उन्होंने (प्रियंका) ‘बिग बॉस’ के घर में कई झूठ बोले हैं। मसलन, वे अपनी मैरिज के परफेक्ट होने का दावा करती हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि तीन-चार साल पहले वे पति टिमोथी मुइस (Timothy Muise) से सेपरेट हो चुकी हैं।

इंस्टाग्राम पर सभी फोटोज पुरानी
गौतम के मुताबिक, प्रियंका ने अपनी शादी को परफेक्ट बताने के लिए ‘बिग बॉस’ के घर में करवा चौथ सेलिब्रेशन जैसे ढोंग भी किए। यह सब उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को कवर करने के लिए किया। गौतम कहते हैं, “प्रियंका ने टिमोथी के साथ जो फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, वे सब पुरानी हैं। क्योंकि अब वे दोनों साथ नहीं हैं।”

untitled-2-copy

गौतम ने प्रियंका को किया पांच महीने डेट
गौतम अरोड़ा डीजे और एक्टर हैं। 2013 में दिल्ली के द्वारका में एक क्लब के लॉन्चिंग इवेंट में उनकी मुलाकात प्रियंका से हुई। वे बताते हैं, “द्वारका के असोम क्लब में मेरी प्रियंका से मुलाकात हुई। हम दोस्त बने और चार-पांच महीने डेट करते रहे। मैंने उसे छोड़ दिया, क्योंकि मुझे उसका सेपरेट होना पसंद नहीं आया। वह सिर्फ पैसे के लिए पीछे पड़ी थी। वैसे उनके कई और भी दोस्त रहे हैं।”

प्रियंका का ‘बिग बॉस’ प्लान जानते थे गौतम
गौतम का दावा है कि वे प्रियंका के ‘बिग बॉस’ में पार्टिसिपेशन के प्लान को जानते थे। उनके मुताबिक, उन्होंने ही प्रियंका को इसमें मदद की। गौतम ने कहा, “वह पैसे के लिए कुछ भी कर सकती है। जाहिर सी बात है कि वह इंडस्ट्री में किसी और को नहीं जानती थी। इसलिए ऑडिशन के लिए मेरे पास मदद मांगने आई थी।” गौतम का कहना यह भी है कि खुद को मार्केटिंग कंसलटेंट बताने वाली प्रियंका रियल में दिल्ली की एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करती हैं। प्रियंका का यह दावा भी झूठा है कि वे स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस हैं। गौतम यह दावा भी करते हैं कि प्रियंका ने कई फेक अकाउंट्स बना रखे हैं, जिनमें गलत जानकारी दी गई है।

7

दो बच्चों की मां हैं प्रियंका
17 दिसंबर, 1984 को जन्मी प्रियंका दिल्ली की रहने वाली हैं। उनका निकनेम परी है। उन्होंने 12 साल पहले टिमोथी मुइस (Timothy Muise) से शादी की। वे दो बच्चों Jermain और Alikzander की मां हैं। उन्होंने MBA किया है। सोशल मीडिया पर प्रियंका की फोटोज देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे पार्टी गर्ल हैं।