August 26, 2026

शिक्षा में नवाचार को सलाम, गुरुग्राम में आयोजित हुआ दीक्षा सम्मान समारोह

Gurugram/ Alive News: एससीईआरटी द्वारा गुरुग्राम स्थित परिसर में दीक्षा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में वर्ष 2025-26 के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यभर से 230 से अधिक प्रतिभागियों को आमंत्रित किया गया। इनमें शिक्षक, समन्वयक, जिला स्तर के अधिकारी, मूल्यांकनकर्ता और मेंटर शामिल रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत शैक्षिक प्रौद्योगिकी विंग के प्रमुख डॉ मनोज कौशिक के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए सभी हितधारकों के प्रयासों की सराहना की।इस अवसर पर दीक्षा ज्ञान उत्सव (क्विज), ई-कंटेंट रिव्यू, आओ स्कूल चलें (ए एस सी), नीव, स्टेम 2025-26, स्टेम 2024-25, DIKSHA ऑनलाइन कोर्स तथा माइक्रो इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट जैसी प्रमुख पहलों से जुड़े प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।