May 19, 2024

नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में सक्षम अहलावत ने रजत पदक जीत रचा इतिहास

Faridabad/Alive News : डी.ए. वी पुलिस पब्लिक स्कूल सेक्टर 30 के कक्षा आठवीं के छात्र सक्षम अहलावत ने ओपन नेशनल तीरंदाजी में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। 26 से 30 मई 2022 को आंध्र प्रदेश में आयोजित ओपन नेशनल तीरंदाजी अंडर 14 में सक्षम अहलावत ने 50 मीटर रिकवर राउंड में रजत पदक जीत।

दरअसल इस जीत के पीछे की मेहनत सक्षम के दादाजी सुभाष अहलावत की है। जो आईटीबीपी में सूबेदार के पद से रिटायर्ड हैं। सक्षम के दादाजी ही उसे कोचिंग के लिए लेकर जाते और उसका ख्याल रखते थे। सक्षम पानीपत में पढ़ाई करता था और पिछले 2 साल से फरीदाबाद में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में पढ़ रहा था।

डीएवी स्कूल की प्रिंसिपल हेमा अरोड़ा ने छात्र का मनोबल बढ़ाने हेतु सक्षम अहलावत के चित्र सहित उसके नाम के बैनर जगह जगह पर लगवाए और सक्षम को रजत पदक जीतने पर बधाई संदेश दिया और कहा कि स्कूल वापसी पर उसका जोरदार स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेलों से छात्रों का मानसिक व शारीरिक विकास होता है। इसलिए विद्यालय परिसर में सुबह विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण प्रशिक्षित शिक्षकों के द्वारा निशुल्क दिया जाता है ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्र इसका लाभ उठा सकें।