April 28, 2024

एक बार फिर फंसे संत नित्यानंद, सेक्स स्कैंडल में आया नाम

चेन्नई/नई दिल्ली 18 अप्रैल :देश के चर्चित सेक्स स्कैंडल में फंसे विवादित संत नित्यानंद एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, उज्जैन सिंहस्थ में उनके प्रवेश की तैयारियां जोरशोर से हो रही हैं। यहां आने वाले उनके शिष्यों के लिए भव्य पंडाल बनवाया गया है। शहर में नित्यानंद के बैनर-पोस्टर भी देखे गए हैं। दूसरी ओर, अखाड़ा परिषद और संतों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सीडी सामने आने पर खुली थी पोल…
– कभी साउथ इंडिया के मशहूर संत रहे नित्यानंद की पोल खोलने वाली सीडी 2010-12 में सामने आई थीं।
– इसमें नित्यानंद एक कमरे में तमिल एक्ट्रेस और विदेशी लेडी के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखे थे।
– बाबा की घिनौनी करतूत सामने आने पर लाखों भक्तों का गुस्सा फूटा और नित्यानंद भागकर हिमाचल प्रदेश में छिप गए।
– पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया। हालांकि 52 दिन सलाखों के पीछे रहने के बाद उन्हें बेल मिल गई। स्कैंडल के मामलों की सुनवाई अभी जारी है।
कमरे में सीक्रेट कैमरे से बनाई थी सीडी
– नित्यानंद की करतूतों की भनक जब उनके एक शिष्य को लगी तो उसने कमरे में सीक्रेट कैमरा लगा दिया और सीडी तैयार कर ली।
– एक तमिल एक्ट्रेस समेत 15 महिलाओं ने उन पर रेप और यौन शोषण का आरोप था।
– भक्तों को आश्रम में रखने से पहले नित्यानंद कांट्रैक्ट साइन कराता था। इसमें लिखा होता था कि वे अपनी मर्जी से तंत्र-मंत्र और वासना के खेल का हिस्सा बने हैं।
– उनके खिलाफ रेप, धार्मिक भावनाएं भड़काने, धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश रचने के कई मामले दर्ज हो चुके हैं।

3
नित्यानंद-राधे मां को सिंहस्थ में एंट्री नहीं!
– खुद को अखाड़ा परिषद का प्रेसिडेंट बताने वाले ज्ञानदासजी महाराज ने कहा कि राधे मां और नित्यानंद को सिंहस्थ में एंट्री नहीं मिलेगी।
– मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा है कि दोनों न तो किसी अखाड़ के मेंबर हैं और न ही महामंडलेश्वर। इसलिए उन्हें यहां नहीं आने देंगे।
– हालांकि, 2013 के इलाहाबाद कुंभ में भी उनके प्रवेश को लेकर विवाद हो चुका है।
– बाकी संतों की भी चेतावनियों को दरकिनार कर नित्यानंद ने उज्जैन में आश्रम और पंडाल बनवा लिया है।
– बैनर और पोस्टरों में वह श्रद्धालुओं को सिंहस्थ में स्नान कर पुण्य लाभ लेने के लिए न्यौता देते दिख रहे हैं।
कौन है नित्यानंद?
– तमिलनाडु के तिरुवन्नामाली में जन्मे 40 साल के नित्यानंद का असली नाम राजशेखर है।
– साउथ इंडिया के तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश और कर्नाटक समेत देशभर में उनके कई आश्रम हैं।
– मदुरै के 1500 साल पुराने शैव मठ के उत्तराधिकारी थे, लेकिन सेक्स सीडी लीक होने पर उन्हें हटाया गया था।