Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अपने ‘सेफ सिटी’ अभियान के तहत सराहनीय कार्य करते हुए देर रात सड़क पर अकेली मिली एक महिला को सुरक्षित उसके घर तक पहुंचाया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 2/3 अक्टूबर की रात करीब 2:15 बजे दुर्गा शक्ति-3 टीम गश्त पर थी। इस दौरान ओल्ड चौक फरीदाबाद के पास उन्हें एक महिला मिली। महिला ने बताया कि वह चौहान कॉलोनी की रहने वाली है और उसे घर जाने के लिए कोई साधन नहीं मिल रहा था। इसके बाद दुर्गा शक्ति टीम ने तुरंत महिला को सरकारी गाड़ी से उसके घर तक पहुंचाया। महिला और उसके परिजनों ने पुलिस का धन्यवाद किया।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि रात के समय किसी महिला को यात्रा के लिए साधन न मिले और वह असुरक्षित महसूस करे, तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 9999150000 या 0129-2227200 पर संपर्क करें। इसके अलावा 112 डायल कर भी मदद ली जा सकती है। नजदीकी दुर्गा शक्ति, पीसीआर या ईआरवी टीम तुरंत पहुंचकर महिला को सुरक्षित घर या गंतव्य तक छोड़ देगी।

