May 2, 2024

दुखदः कोरोना संक्रमण से मशहूर एंकर और अभिनेता टीएनआर का निधन

New Delhi/Alive News: महामारी से पूरी दुनिया त्रस्त है। लेकिन इसका सबसे ज्यादा असर देश में दिख रहा है। मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। महामारी ने अबतक लाखो लोगो की जिंदगी लील ली है। हाल ही में खबर सामने आई है कि टी नरसिम्हा राओ जिन्हें लोग टीएनआर के नाम से जानते थे वो अब इस दुनिया में नहीं रहे। कोरोना के कारण उनका निधन हो गया है।

आपको बता दें कि टीएनआर को कुछ समय पहले कोरोना हुआ था और वो इससे ठीक भी होने लगे थे। हालांकि कुछ समय तक ठीक रहने के बाद उन्हें सांस की समस्या आने लगी। इसके बाद उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि उन्हें बचाया ना जा सका। उनके निधन पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी शोक जता रहे हैं। टीएनआर बहुत जल्द अनिल रविपुड़ी की फिल्म में भी नजर आने वाले थे।

गौरतलब है कि हर दिन देश में संक्रमितों और मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब तक बहुत से सेलिब्रिटी भी कोरोना के कारण इस दुनिया से जा चुके हैं। हाल ही में अभिनेता राहुल वोहरा का निधन कोरोना के कारण हो गया। उन्होंने अपनी स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। वोहरा ने कहा था कि अगर उन्हें सही इलाज मिल जाता तो वो ठीक हो जाते। इसके अलावा मशहूर तमिल कॉमेडियन पांडु का भी कोरोना से निधन हो गया था।