May 10, 2024

रूस-यूक्रेनः सड़क से गुजरते साइकिल सवार पर गिरी मिसाइल, पल भर में उड़े परखच्चे, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

New Delhi/Alive News: रूस अब यूक्रेन पर कहर ढाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। इसी बीच यूक्रेन के उमान पर रूस के हमले का एक दिलदहलाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक साइकिल चालक यूक्रेन की सुनसान सड़क पर चल रहा है। अंदर ही अंदर वो शख्स डरा हुआ भी है। लेकिन वो इस बात से बिल्कुल अनजान है कि अगले पल उसके साथ क्या होने वाला है। तभी अचानक हवाई हमला होता है। उसी समय तेज धमाके के साथ आग चारों ओर फैल जाती है और पल भर में ही सब कुछ नष्ट हो जाता है। घटना वहां के सीसीटीवी में कैद हो गई।

रूस ने गुरुवार सुबह यूक्रेन पर हमला कर दिया। हमले में रूस की ओर से अब तक 200 से अधिक मिसाइलें दागी गईं। हमले के बाद से अब तक यूक्रेन के कुल 137 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन की मौजूदा हालात बहुत खराब हो चुके हैं। हवाई हमले हो या जमीनी हमले, रूस ने यूक्रेन को पूरी तरह से तबाह कर दिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूसी सेना राजधानी में दाखिल हो गई है। रूसी टैंक कीव से महज 32 किमी दूर हैं। इन्हें रोकने के लिए यूक्रेनी सेना ने तीन पुल उड़ा दिए हैं।

जेलेंस्की ने आशंका जताई है कि 96 घंटे यानी 4 दिन में कीव पर रूस का कब्जा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि रूसी सेनाएं रिहाइशी इलाकों को टारगेट कर रही हैं। उन्होंने रूसी नागरिकों से अपील की है कि वे इस जंग के खिलाफ प्रदर्शन करें। ब्रिटेन के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के तौर पर रूस ने वहां के सभी विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है।
रूस-यूक्रेन जंग पर तालिबान ने कहा है कि दोनों देश शांति से मसले को हल करें।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि जो देश यूक्रेन पर युद्ध का समर्थन करेंगे, उनके हाथों पर भी खून लगेगा। पश्चिमी यूक्रेन के लीव शहर में हवाई हमले का सायरन सुनाई दिया है। इसके बाद यहां की मेयर ने लोगों को घरों से बाहर न निकलने को कहा है। रूसी हमले में अब तक 137 लोग मारे जा चुके हैं, वहीं 316 घायल हैं।यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि दुनिया ने हमें जंग में लड़ने के लिए अकेला छोड़ दिया है।

अमेरिका ने ऐलान किया कि वह यूरोप में 7000 एक्स्ट्रा फोर्सेज की तैनाती कर रहा है। अमेरिका ने वॉशिंगटन में रूसी एम्बेसी में तैनात हाई लेवल डिप्लोमैट को अपने देश से निकाल दिया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को फोन किया। इससे पहले भारत, पाकिस्तान और ईरान के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन से बात कर चुके हैं।
खोया