September 29, 2026

गन्ना किसानों को किया 36 करोड़ रूपये का भुगतान

Palwal/Alive News : चीनी मिल पलवल द्वारा सभी किसानों का बकाया 36 करोड़ रूपये का भुगतान (सिक्यारिटी के साथ) कर दिया गया है। अब मिल की तरफ से किसानो का किसी प्रकार का कोई भुगतान बकाया नही है।

पलवल शुगर मिल की प्रबंध निदेशक सुमन भांखड़ ने बताया कि पिराई सत्र 2020-21 के दौरान शुगर मिल द्वारा 117.50 करोड़ रूपये का 33.65 लाख क्विटल गन्ना खरीद किया गया। पिराई सत्र के दौरान समय समय पर किसानों को भुगतान किया जाता रहा। पिराई सत्र का समापन गत मई 2021 को हो चुका है।

उन्होंने कहा कि शेष बकाया राशि लगभग 36 करोड़ रूपये जैसे ही सरकार से प्राप्त हुए सभी किसानो का भुगतान (सिक्यारिटी के साथ) कर दिया गया है। अब मिल की तरफ से किसानो का किसी प्रकार का कोई भुगतान बकाया नही है। सरकार ने अपना वादा पूरा करते हुए सभी किसानो का भुगतान समय पर करवा दिया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार किसानो ने पिराई सत्र के दौरान भुगतान हेतु धैर्य का प्रदर्शन किया है। उनके इस धैर्य को देखते हुए मिल ने सभी किसानो का आभार प्रकट किया।