Faridabad/Alive News: साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने अवैध पार्सल का डर दिखा 25.40 लाख की ठगी के मामले में खाता उपलब्ध कराने वाले को गिरफ्तार किया हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना साइबर सेंटर सेक्टर-80, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 29 नवम्बर 2024 को उसके पास एक कॉल आया, जिसमें ठग ने खुद को कथित कस्टम अधिकारी बताया और शिकायतकर्ता को कहा कि उसके नाम से एक पार्सल मलेशिया जा रहा है, जिसमे 16 फर्जी पासपोर्ट , 140 ग्राम एमडीएमए और 58 एटीएम कार्ड है। जिस पर शिकायतकर्ता ने ऐसा कोई पार्सल नहीं भेजने की बात कही गई। जिसके बाद ठग ने उसकी बात एक कथित सीबीआई अधिकारी जिसने वेरिफिकेशन के लिए शिकायतकर्ता का आधार कार्ड नंबर व फोटो लिया और पार्सल उसी का होने की बात कही और कहा कि उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो रखा अगर वह इस मामले को यहीं खत्म करना चाहता है तो वो अपने उच्च अधिकारी से बात करवा सकते है। जिसके बाद ठगों ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिये उसकी बात कथित उच्च अधिकारी से करवाई। जिसने उसे गिरफ्तारी का डर दिया और मामले को खत्म करने के लिए 25,40,000 रुपये की मांग की। गिरफ्तारी के डर से शिकायतकर्ता ने ठगों के बताये गये खाता में पैसे ट्रांसफर कर दिए। जिस शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए राज प्रकाश सोनी निवासी ऋषभ अपार्टमेंट, मनीनगर, अहमदाबाद, गुजरात हाल ललिता सोसाइटी, मनीनपुर, अहमदाबाद, गुजरात को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया की आरोपी राज प्रकाश सोनी करके इवेंट मैनेजमेंट का काम करता है, आरोपी आगम भाई शाह (खाताधारक) का खाता रवि प्रकाश से लेकर आगे दिया था। आगम भाई शाह व रवि प्रकाश को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
आरोपी को पूछताछ के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

