April 20, 2024

लिंगानुपात सर्वे में रोहतक पहले स्थान पर, सोनीपत अंतिम स्थान पर

Chandigarh/Alive News : हरियाणा में लिंगानुपात में इस बार 945 अंक के साथ रोहतक पहले स्थान पर रहा है, जबकि 888 अंक के साथ सोनीपत प्रदेश में अंतिम स्थान पर रहा है। इससे पहले 2017 में पानीपत 945 अंक के साथ पहले स्थान पर था। यानी एक हजार लड़कों पर जिले में 945 लड़कियां थी। लिंगानुपात के कारण का पीएनडीटी टीम मंथन कर रही है। इस बार 945 अंक के साथ रोहतक पहले स्थान पर रहा है, जबकि 888 अंक के साथ सोनीपत प्रदेश में अंतिम स्थान पर रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार बेटियों को कोख में मरवाने व लिंग जांच के लिए पानीपत बदनाम रहा है। इसी वजह से 22 फरवरी 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहीं से ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान की शुरुआत की थी। तब यहां का लिंगानुपात एक हजार लड़कों पर 793 लड़कियों का था। प्रदेश में पानीपत का नंबर 18वां था, साढ़े छह साल बाद हालात तो बदले हैं। लिंगानुपात में भी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन लगातार ऊपर-नीचे होता लिंगानुपात स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी चिंता का कारण है।