March 14, 2026

परिवहन मंत्री का रोडवेज कर्मचारियों ने किया आभार व्यक्त

Faridabad/Alive News: हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने शनिवार को प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का उनके कार्यालय पहुंचकर आभार प्रकट किया। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कर्मचारियों का मीठा मुंह करा कर उन्हें भी इमानदारी से बेहतर कार्य करने की बात कही।

वहीं कर्मचारियों ने कहा कि इतिहास में पहली बार हरियाणा रोडवेज के बेड़े में जो इतनी बड़ी संख्या में बसें शामिल की गई हैं, यह एक बहुत ही सराहनीय कार्य है। कर्मचारियों ने गुलदस्ता भेटकर कर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का धन्यवाद जताया और कहा कि आज परिवहन मंत्री ने रोडवेज विभाग में जान डालने का काम किया है।

रोडवेज के मकैनिक राकेश का कहना है कि उनके 34 वर्ष की इस नौकरी में पहली बार हरियाणा रोडवेज में इतनी भारी संख्या में बसों को शामिल किया गया है। जिससे कर्मचारियों में खुशी की लहर है।