Faridabad/Alive News : कांवड़ यात्रा के कारण यातायात पुलिस ने साेमवार काे कालिंदी कुंज पर नाेएड़ा से फरीदाबाद जाने वाले मार्ग काे भी बंद कर दिया। कालिंदी कुंज से नाेएड़ा की ओर जाने वाली एक राेड़ पहले से ही बंद थी। सप्ताह का पहला कार्य दिवस हाेने के कारण दिल्ली से नाेएड़ा आने – जाने वालाें और नाेएड़ा से फरीदाबाद जाने वालाें का जाम का सामना करना पड़ा। इस दाैरान दाेनाें तरफ वाहन पड़ा। इस दाैरान दाेनाें तरफ वाहन रेंग- रेंग कर चल रहे थे। हालाकि, पुलिस ने दाेनाें लेन काे रेड़ लाइट फ्री कर रखा था।
सावन में कावंड़ियाें की ओर से हरिदूार से जल लेकर आने का सिलसिला तेज हाे गया है। इस कारण साेमवार काे ट्रैफिक पुलिस ने कालिंदी कुंज से फरीदाबाद की ओर जाने वाले मार्ग काे वाहनाें के लिए बंद कर दिया। इस राेड़ से केवल कांवड़ियाें काे ही गुजारा जा रहा है। ऐसे में नाेएड़ा से फरीदाबाद की ओर जाने वाले वाहन चालकाें काे परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालकाें काे आठ किलाेमीटर लंबा चक्कर काटकर बदरपुर बार्डर से फरीदाबाद जाना पड़ रहा है। दिल्ली से नाेएड़ा की ओर जाने वाली एक राेड़ काे पुलिस ने वाहनाें काे पहले से ही बंद कर रखा है। उस राेड़ पर कांवड़ शिविर लगे हुए हैं। इस कारण दिल्ली से नाेएड़ा आने व जाने वाले वाहनाें काे काे जाम झेलना पड़ा।
हालांकि यातायात पुलिस ने इन दाेनाें रास्ताें की रेड़ लाइट फ्री कर रखा था। केवल कांवड़ियाें के चाैराहा करवाने के लिए ही बीच बीच में उसे कुछ पलाें के लिए बंद किया जा रहा था। बावजूद वाहन रेंग- रेंग कर चल रहे थे। एक यातायात पुलिसकर्मी ने बताया कि मगंलवार काे परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है, क्याेंकि डाक कांवड़ लाैटनी शुरु हाेंगी। बुधवार दाेपहर बाद राहत मिल जाएगी।

