Gungun/Alive News
Faridabad : नगर निगम के वार्ड-26 में रोशन नगर और विनय नगर को जोड़ने वाली ए ब्लॉक की मुख्य सड़क का निर्माण आखिरकार पार्षद के प्रयासों से शुरू हो गया है।
क्या कहना था स्थानीय लोगों का
रोशन नगर निवासी मिथिलेश झा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह ए-ब्लॉक की सड़क जो रोशन नगर और विनय नगर को जोड़ती है, करीब 10 साल बाद पार्षद लाल मिश्रा और मंत्री राजेश नगर की सहायता से बन रही है। बारिश में पानी निकासी नही होने की वजह से यहां पर पानी भर जा था जिस कारण कई हादसे होने की भी संभावना बनी रहती थी, साथ ही पैदल जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानियां का सामना करना पड़ता था। लेकिन पार्षद लाल मिश्रा ने आम नागरिकों की समस्या को समझते हुए सबसे पहले इस सड़क को बनाने के लिए आवाज उठाई थी और अब पार्षद ने इस सड़क को बनवाने का काम शुरू करवाया है।
उन्होंने यहां भी बताया कि यह सड़क बनने जा रही है तो कई लोग इस काम को रुकवाने में लगे हुए हैं। यह कुछ लोग परेशानी बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
स्थानीय दिलीप कुशवाहा ने बताया कि वह 15 साल से यहां रह रहे हैं। उन्होंने इस सड़क को बनाने की शिकायत लिखित रूप में कई बार पहले के पार्षद को दी लेकिन सभी ने आश्वासन ही दिया था किसी ने भी इस सड़क को बनाने के लिए किसी ने भी कोई कदम नहीं उठाया। दिलीप कुशवाहा ने बताया कि लाल मिश्रा ने लोगों से वायदा किया था कि वह जब पार्षद बनेगा तो इस सड़क का जल्द ही काम शुरू करवाएंगे और आज उन्होनें काम शुरू करा दिया है।
क्या कहना है पार्षद का
मैंने, मंत्री राजेश नगर के सहयोग से करीब दस साल बाद रोशन नगर और विनय नगर को जोड़ने वाली ए-ब्लॉक की मुख्य सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। मुख्य सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने से कालोनी के हजारों लोगों को राहत मिलेगी। चाहे कुछ भी हो जाए कितने भी लोग रूकावट पैदा कर लें, मैं इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा कराकर ही दम लूंगा।
–लाल मिश्रा, पार्षद वार्ड- 26

