October 28, 2026

रिया तेवतिया का स्वागत किया

Faridabad / Alive News : गांव सरुरपुर स्थित मॉडर्न आर्य पब्लिक स्कूल में रिया तेवतिया का एशिया कप के लिए भारतीय तीरंदाजी टीम में चयन होने पर स्कूल के चेयरमैन डॉ.प्रवेश मलिक व प्रधानाचार्या निशा मलिक ने सम्मानित किया।
चेयरमैन मलिक ने कहा कि यह हम सबके लिए गर्व की बात है। डॉ.प्रवेश मलिक ने रिया के परिजनों और उनके कोच को विशेष तौर पर बधाई दी और श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।