Faridabad/Alive News : फरीदाबाद में जिम संचालक द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर सेक्टर – 8 प्रेम नगर निवासी आकाश पटेल (उम्र20) की पीट-पीटकर की गई हत्या के मामले में आरोपी सोहिल उर्फ सोहिल पहलवान, निवासी ऊंचा गांव, सोशल मीडिया पर खुद को ‘दबंग’ और खतरनाक साबित करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस जांच के अनुसार, सोहिल ने सितंबर 2019 में यह इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था और अब तक 172 से अधिक रील्स अपलोड कर चुका है। अधिकांश वीडियो में वह काली स्कॉर्पियो गाड़ी, हथियार और दबंग स्टाइल में नजर आता है। कई वीडियो हाईवे पर शूट किए गए हैं, जिनमें गाड़ी की नंबर प्लेट तक गायब है।
फरीदाबाद में आकाश पटेल की हत्या में खुलासा, गैंगस्टर बनने की चाहत में दिखाई दबंगई

