March 14, 2026

अनुसूचित जाति के किसानों की लौटाई गई टोकन राशि

Faridabad/Alive News: एसबी-89 स्कीम के तहत अनुसूचित जाति के किसानों की जमा टोकन मनी रिफंड किया जा रहा है। वर्ष 2022-23 के लिए स्कीम एसबी-89 के अंतर्गत अनुसूचित जाति के किसानों को ट्रैक्टर उपलब्ध कराने हेतु ऑनलाइन आवेदन के समय टोकन मनी के रूप में 10000 जमा कराई गई थी। आवेदन करने वाले सभी किसानो की टोकन राशि वापस जमा करवा दी गई है।

उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि मुख्यालय द्वारा आवेदन करने वाले सभी किसानो की टोकन राशि वापस जमा करवा दी गई है। उन्होने बताया कि जिले में कुल 75 किसानो में से 10 किसानो की टोकन मनी किसी कारणवश रिफंड नही हो पाई है। धीरे धीरे टोकन राशि लौटाई जा रही है।

उपायुक्त ने बताया कि किसान अपनी टोकन राशि जरूर चैक करें तथा जिन किसानो की टोकन मनी रिफंड नही हो पाई है, वो अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाता से लिंक कराने के उपरांत 07 दिन के अन्दर अन्दर आधार कार्ड व बैक खाता कॉपी की प्रति के साथ सहायक कृषि अभियंता कार्यालय, फरीदाबाद में संपर्क करे ताकि रिफंड राशि के लिए मुख्यालय को लिखा जा सके।