May 2, 2024

संपत्ति विवाद को लेकर सेवानिवृत्त शिक्षक ससुर ने काटी बहू की नाक, मुकदमा दर्ज

Lucknow/Alive News : मुरादाबाद के देहरी गांव में बुधवार सुबह सेवानिवृत्त शिक्षक ससुर ने अपनी बहू पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में महिला की नाक पर गहरा घाव हो गया। पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

मिली जानतारी के अनुसार कटघर थाना क्षेत्र के देहरी गांव निवासी रश्मि कौशिक के पति की मृत्यु हो चुकी है। महिला के दो बेटे प्रिंस और हर्ष हैं। महिला ससुराल में ही मकान की ऊपरी मंजिल पर रहती है, जबकि परिवार के अन्य लोग भूतल पर रहते हैं। महिला के ससुर भगीरथ सरन सेवानिवृत्त शिक्षक हैं।

वहीं महिला का आरोप है कि ससुराल वाले उसे घर से बाहर निकालना चाहते हैं और उसे संपत्ति से बेदखल करना चाहते हैं। इसी को लेकर आए दिन झगड़ा करते हैं। पीड़ित महिला रश्मि कौशिक का आरोप है कि बुधवार सुबह ने महिला के साथ गाली गलौज की। महिला ने इसका विरोध किया तो ससुर चाकू निकाल लाया और महिला पर हमला कर दिया। फिलहाल महिला की तहरीर पर ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।