May 19, 2024

चार लोगों की हत्या का आरोपी रहा रिटायर्ड फौजी ने जेल में की आत्महत्या

New Delhi/Alive News : गुरुग्राम स्थित राजेंद्रा पार्क में चार लोगों की हत्या का आरोपी रहा रिटायर्ड फौजी राव ने सोमवार देर रात अपने बैरक में गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  

रिटायर्ड फौजी राव के फांसी लगाने का कारण इकलौते बेटे आनंद पर जांच के लिए बढ़ रहा दबाव बताया जा रहा है। सुनीता के परिजनों ने आनंद पर भी हत्या का आरोप लगाया था। इसके अलावा राव की आत्महत्या का प्रॉपर्टी विवाद को भी कारण माना जा रहा है।  

बता दें, कि गुरुग्राम में 24 अगस्त को देर रात रिटायर्ड फौजी ने अपनी बहू और किराएदार के बीच अवैध संबंधों के शक में बच्ची समेत चार लोगों को बेरहमी से मौत के घाट उतरा दिया था। वहीं 65 वर्षीय सेवानिवृत्त फौजी राव राय सिंह ने पुत्रवधू सुनीता यादव (35), किराएदार कृष्ण तिवारी (40), उसकी पत्नी अनामिका तिवारी (34) और बेटी सुरभि (7) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। हमले में किराएदार की तीन साल की बेटी विधि घायल हुई थी। 

हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद पुलिस थाने पहुंचा और पुलिस को वारदात की जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को सूचना दी और खुद उसके राधा कृष्ण मंदिर वाली गली में बने मकान पर पहुंच गए।

पुलिस के मुताबिक मकान की पहली मंजिल पर राय सिंह की पत्नी व पोती जीवित मिले, जबकि पुत्रवधू सुनीता वहीं मृत पड़ी थी। दूसरी मंजिल पर किराएदार कृष्ण, उसकी पत्नी सुरभि और दो बेटियां लहूलुहान मिले। इनमें छोटी विधि को सेक्टर 10 के नागरिक अस्पताल भेजा गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया था। फिलहाल वह ठीक है।