May 4, 2024

एनआईयूऐ के प्रतिनिधियों ने विभिन्न विकास कार्यो की ली जानकारी

Faridabad/ Alive News: एन.आई.यू.ऐ. के प्रतिनिधियों ने अधिक्षण अभियन्ता, फरीदाबाद नगर निगम के कार्यालय में निगम के अधिकारियों से मिलकर नगर निगम़ द्वारा किये जा रहे भारत सरकार के अन्तर्गत आने वाले विभिन्न विकास कार्यो की जानकारी ली तथा विचार विमर्श किया। इसमें अमृृत योजना में प्रस्तावित सीवर लाईन, सी.ई.टी.पी., एस.टी.पी. तथा अर्बन सैनीटेशन के बारे विस्तृत चर्चा की गई। अनिल मेहता, अधिक्षण अभियन्ता नगर निगम द्वारा यह बताया गया कि अमृत योजना के डी.पी.आर. में उन क्षेत्रों में सीवर लाईन डालने का प्रस्ताव किया जा रहा है जॅहा पहले से सीवर लाईन नही है तथा इस योजना में आवश्यकतानुसार सी.ई.टी.पी. तथा एस.टी.पी. बनाने का प्रस्ताव भी शामिल है। इसके अलावा फरीदाबाद शहर को जल्द से जल्द खुल में शौच मुक्त करने बारे किये जा रहे प्रयास की जानकारी दी।

उन्हे यह भी बताया गया कि दिनांक 17-4-2017 को नगर निगम सभागार में विभिन्न सस्ंथाओं, एन.जी.ओ, शैक्षणिक सस्थानों, आर.डबल्यू.ऐ, धार्मिक एंव जनता द्वारा चुने गये प्रतिनिधियों के साथ एक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत फरीदाबाद शहरी क्षेत्र को खुले में शौच मुक्त करने के लिये विचार विमर्श एंव जागरुकता का प्रयास किया जायेगा। इसमें फीडबैक फाउन्डेशन के एक्सपर्ट को भी बुलाया जायेगा जिनका अन्य शहरो में कार्य करने का अनुभव है।

यॅहा यह बताया जाता है कि एन.आई.यू.ऐ. द्वारा यू.एस.आई.डी. के साथ मिलकर फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र में वास इम्प्रूवमेंट ईन वाटर, सैनिटेशन और हाईजीन कार्यक्रम के अन्तर्गत इस क्षेत्र में इन्नोवेशन सौल्यूशन की सम्भवानाओं पर कार्य किया जायेगा। इसमें एन.आई.यू.ऐ. द्वारा विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों की मदद से नगर निगम फरीदाबाद क्षेत्र की वर्तमान स्थिति का अध्ययन किया जयेगा एंव भविष्य में इसमें और सुधार करने के लिये प्रयास किया जायेगा। इस मिटिंग में अनिल मेहता, अधिक्षण अभियन्ता, एस.के. अग्रवाल कार्यकारी अभियन्ता, व जी.पी. वधवा कनिष्ट अभियन्ता, फरीदाबाद नगर निगम व आनंन रुदरा, विपुल कुमार, मनु प्रकाश, उदय, अभिषेक कपूर व पारामिता डे उपस्थित थे।