May 3, 2024

पुलिस शहीदी दिवस पर शहीदों को किया याद

Faridabad/ Alive News :  पुलिस लाईन सैक्टर-30 फरीदाबाद में पुलिस आयुक्त डॉ.हनीफ कुरैशी के दिशा-निर्देश पर विक्रम कपूर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय की अगुवाई में फरीदाबाद पुलिस द्वारा स्मृति परेड का आयोजन कर अमर शहीदों की याद में ‘पुलिस शहीदी दिवस’ मनाया गया। विक्रम कपूर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय ने शहीद स्मारक पर फूल चढ़ाकर अमर शहीदो की कुर्बानी को याद कर उन्हे नमन किया और कहा कि अमर जवान शहीदों को कभी भुलाया नही जा सकता।


इस मौके पर विरेन्द्र विज, डी.सी.पी टैफिक, भूपेन्द्र डी.सी.पी सैन्ट्रल, विष्णु दयाल, डी.सी.पी बल्लभगढ, आत्मा राम ए.सी.पी सैन्ट्रल, एस.एच.ओ. व अन्य पुलिस अधिकारियों ने शहीद जवानों की कुर्बानी को याद कर उन्हे नमन किया।

विक्रम कपूर ने बताया कि 21 अक्टूबर 1969 को उत्तरी-पूर्वी लद्दाख के हॉट स्प्रिंग नामक स्थान पर चीनी सैनिकों द्वारा करम सिंह के नेतृत्व वाली भारतीय पुलिस की एक पूर्व निरीक्षण पार्टी पर हमला कर दिया था, जिसमें बड़ी बहादुरी के साथ लड़ते हुए पुलिस के 10 जवान शहीद हो गए थे, सात को बंदी बना लिया था और बाकी बच निकलने में सफल हो गए थे।

उन शहीद जवानों की याद में वर्ष 1960 से प्रतिवर्ष आज के दिन पुलिस स्मरणोत्सव स्मृति परेड के आयोजन के शुरूआत की गई। उन्होने कहा कि भारतीय पुलिस एक है चाहे वो किसी प्रान्त की पुलिस हो या चाहे सी.आर.पी.एफ., एन.आई.ए., बी.एस.एफ. हो या दूसरे बल।

भारत की एकता और स्वतंत्रता को बनाये रखने मे भारतीय पुलिस का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। हम शहीद जवानों से प्ररेणा लेते है कि असामाजिक तत्व व आतंकवादीयों से अपने देश के राज्य के नागरिकों की रक्षा के लिए अदम्य प्रयास करगें चाहे उसमें हमारी जान जाने का डर भी क्यों न हो।