June 30, 2024

राहत: हरियाणा में बीते 24 घंटे में आए 7774 मामले, 124 की मौत

Chandigarh Alive News: प्रदेश में बीते कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में गिरावट और रिकवरी रेट में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है यह एक राहत की खबर है। इस समय रिकवरी दर 88.33 प्रतिशत पहुंच गई है। यह 10 मई को 81 प्रतिशत थी। पिछले 10 दिनों में 40,953 एक्टिव मरीज घटे हैं। 9 मई को इस माह के सबसे अधिक 1,16,867 एक्टिव केस थे, जो अब घटकर 75,914 रह गए हैं।

दरअसल, प्रदेश के 18 जिलों में नए केसों के मुकाबले ठीक होने वाले लोगों की संख्या अधिक है। पहले सौ सैंपलों में 29 लोग पॉजिटिव मिल रहे थे, अब इनकी संख्या आधे से भी कम रह गई है। सोमवार को लिए गए 49,934 सैंपलों की पॉजिटिविटी दर 13.70 प्रतिशत मिली है। मंगलवार को 60,457 सैंपल लिए गए हैं। वहीं 7774 नए पॉजिटिव मिले हैं।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना मरीजों की मौत हुई। मंगलवार को कुल 124 मरीजों की मौत हुई है। गुरुग्राम 14, हिसार-करनाल 10-10, जींद 9, फरीदाबाद-अंबाला-रेवाड़ी 8-8, भिवानी 7, रोहतक 6, सिरसा-यमुनानगर-पानीपत-झज्जर 5-5, सोनीपत-फतेहाबाद 4-4, कुरुक्षेत्र 3, पंचकूला-कैथल 2-2, महेंद्रगढ़-पलवल-नूंह में 1-1 कोरोना मरीज की मौत दर्ज की गई है।

सरकारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में इस समय ऑक्सीजन बेड 5,383 और वेंटिलेटर-आईसीयू वाले 973 खाली हैं। वहीं, ऑक्सीजन पोर्टल पर अब तक 13,658 आवेदन आए हैं। इनमें से 8,215 के घर ऑक्सीजन सिलिंडर पहुंच चुका है, जबकि 418 की प्रक्रिया जारी है। 5,027 आवेदन रद्द किए गए हैं।

मंगलवार को हरियाणा में 50 लाख लोगों का टीकाकरण पूरा हो गया। 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के तहत पहले बुजुर्ग, गंभीर बीमारी वाले कवर किए गए। 1 मई से 18 से 44 साल के लोगों के लिए टीकाकरण शुरू हुआ था। हरियाणा में अब तक 60 से अधिक 16,46,835 को 45 से 60 साल के बीच 16,06,395 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

18 से 30 साल के 3,44,089 लोगों और 30 से 45 साल के बीच के 5,40,772 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। मंगलवार को 55,360 ने पहली और 2,278 ने वैक्सीन की दूसरी डोज का इंजेक्शन लगवाया। अब तक हरियाणा में 50,11,317 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। हरियाणा की जनसंख्या करीब ढाई करोड़ है। इनमें से युवाओं की संख्या 1.80 करोड़ हैं।