May 17, 2024

रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा मामला: सरकार ने 200 से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों को जारी किया कारण बताओ नोटिस

Chandigarh/Alive News : हरियाणा में रजिस्ट्रियों के फर्जीवाड़े को लेकर सरकार सख्त रुख अपनाएं हुए है और रजिस्ट्रियों के फर्जीवाड़े को लेकर सरकार 200 से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्यवाही कर सकती है। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अंडर रूल 7 के तहत अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्यवाही कार्रवाई का आदेश जारी कर दिया है। वहीं इस मामले में दोषी पाए जाने पर सरकार अधिकारी या कर्मचारी का इंक्रीमेंट रोकने से लेकर बर्खास्तगी तक कर सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने पिछले चार साल में 58 हजार से अधिक रजिस्ट्री नियमों के खिलाफ पायी है। नियमों के खिलाफ जाकर रजिस्ट्री करने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों की संख्या 400 से पार हो गई है। इनमें 125 तहसीलदार, 98 नायब कुल तहसीलदार, 96 रजिस्ट्री क्लर्क और 176 पटवारी शामिल हैं। कुछ जिलों से पटवारी और रजिस्ट्री क्लर्कों की संख्या की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। जानकारी के मुताबिक सरकार पहले ही दो मंडलों के 234 अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर चुकी है।

रोहतक, फरीदाबाद, अंबाला मंडल में 60 तहसीलदार और 55 नायब तहसीलदारों के नाम भी इस फर्जीवाडे में शामिल हैं। इसी प्रकार 100 से अधिक रजिस्ट्री क्लर्क और पटवारियों की भी रिपोर्ट है। इस मामले को लेकर खुद डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला कह चुके हैं कि गड़बड़ी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।