Delhi/Alive News: राजधानी दिल्ली में हर साल की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। इस बार जो गणतंत्र दिवस पर परेड देखने का मूड बना रहे हैं, उन्हें जाने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा।
गणतंत्र दिवस की परेड में कई वीवीआईपी शामिल होंगे, जिस वजह से कर्तव्य पथ के आसपास हाई सिक्योरिटी रहेगी। अगर परेड देखने जा रहे हैं तो आप सिर्फ मोबाइस फोन, टिकट, फोटो आईडी और जरूरी दवा व पानी की छोटी बोतल ही ले सकेंगे। चेकिंग के बाद ही आपको प्रवेश दिया जाएगा।
क्या-क्या नहीं ले जा सकते हैं आप
अगर आप गणतंत्र दिवस पर परेड देखने जा रहे हैं तो आप कुछ चीजें वहां नहीं ले जा सकेंगे। जैसे कि मोबाइल चार्जर, इयरफोन, पावर बैंक, बैटरी से चलने वाले कोई भी गैजेट हथौड़े और रेजर, ब्लेड, चाकू, नुकील हथियारा, कैंची और तार भी नहीं ले जा सकेंगे। इनके अलावा हथौड़ा, ड्रिल, आरी, तलवार, कटार और पेंचकस आदि सामान बिल्कुल नहीं ले सकेंगे। अगर आप इनमें से कोई भी सामान लेकर गए तो थाको तेश नहीं दिया जाएगा।
क्या-क्या नहीं ले जा सकते हैं आप
अगर आप गणतंत्र दिवस पर परेड देखने जा रहे हैं तो आप कुछ चीजें वहां नहीं ले जा सकेंगे। जैसे कि मोबाइल चार्जर, इयरफोन, पावर बैंक, बैटरी से चलने वाले कोई भी गैजेट हथौड़े और रेजर, ब्लेड, चाकू, नुकील हथियारा, कैंची और तार भी नहीं ले जा सकेंगे। इनके अलावा हथौड़ा, ड्रिल, आरी, तलवार, कटार और पेंचकस आदि सामान बिल्कुल नहीं ले सकेंगे। अगर आप इनमें से कोई भी सामान लेकर गए तो आपको प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
गणतंत्र दिवस पर परेड देखने जा रहे हैं तो अपने साथ मोबाइल चार्जर, इयरफोन, पावर बैंक, बैटरी से चलने वाले कोई भी गैजेट न ले जाएं। अगर आप ऐसी कोई भी चीज ले जाते हैं तो आपको प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आप सिर्फ मोबाइल फोन, जरूरी दवा, टिकट, फोटो आईडी और पानी की छोटी बोतल ले सकते हैं।
कर्तव्य पथ पर गूंजेगा वंदे मातरम्
77वें गणतंत्र दिवस की परेड में इस बार कर्तव्य पथ से गुजरने वाली झांकियां थीम आधारित होने के बावजूद विशेष होंगी। इन झांकियों में न केवल वंदे मातरम् गूंजेगा बल्कि ऑपरेशन सिंदूर का नजारा भी देखने को मिलेगा। कुछ झांकियों में देश की संस्कृति, विरासत और प्रगति दिखाई देगी, तो पहली बार भारतीय सिनेमा की झलक भी देखने को मिलेगी।

