May 2, 2024

15 अगस्त को पलवल से होगी रथ यात्रा की शुरूआत : कर्नल बघेल

Palwal/Alive News : सामाजिक न्याय मोर्चा के जिला अध्यक्ष कर्नल दयाराम बघेल ने पलवल के गांवों में अति पिछड़े वर्ग को न्योता दिया। गांव सत्वागढ़ी में अपने सम्बोधन में कर्नल बघेल ने कहा कि 15 अगस्त मंगलवार को एम्बीनो गार्डन में एक जनसभा होगी। उसके बाद 3 बजे अति पिछड़ा वर्ग जन अधिकार रथ प्रस्थान करेगा। मोर्चा जननायक कर्पूरी ठाकुर के पदचिन्हों पर चलकर अति पिछड़े वर्ग को न्याय दिलाना चाहता है।

आजादी के बाद सबसे पहले कर्पूरी ठाकुर ने ही पिछड़े वर्ग और स्वर्ण समाज को 10 अक्टूबर 1978 को आरक्षण दिया था। आरक्षण देने के बदले उनकी सरकार चली गयी। उस समय कर्पूरी ठाकुर तीसरी बार बिहार के मुख्यमंत्री थे। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशन सैन ने अपने सम्बोधन में कहा कि 36 बिरादरी हमारी है, अब अति पिछड़ों की बारी है। 15 अगस्त को एजेण्डे के मुताबिक करण सिंह दलाल विधायक पलवल को अपना मांगपत्र दिया जाएगा।

कर्नल बघेल ने बताया कि रथ का काफि ला किलोमीटरों में होगा। अति पिछड़े वर्ग को जगाते हुए यह रथ हरियाणा की सभी 90 विधानसभाओं में जाएगा। निमंत्रण देने वाली टीम में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशन सैन, प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर प्रजापति, प्रदेश महासचिव मा0 कल्याण सिंह, बिहार से आए राष्ट्रीय सचिव नन्दकिशोर चन्द्रवंशी, सुबेदार गोपाल, बाबू बदन सिंह जांगड़ा युवा अध्यक्ष, मनोज पांचाल प्रभारी, जयपाल जांगड़ा, कृष्ण रोहिल्ला, किशन धोबी आदि का गांव सत्वागढ़ी, में भव्य स्वागत हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर प्रजापति और प्रदेश महासचिव मा0 कल्याण सिंह ने मीटिंग के अध्यक्ष भजन लाल जी का मोमेन्टो देकर स्वागत किया। इस मौके पर जिला पार्षद समय सिंह, बलवन्त शास्त्री पूर्व सरपंच, भरत पाल मल्लाह, गुरूदेव बैरागी, चन्द्रपाल आदि ने भी सम्बोधित किया।