August 24, 2026

रणवीर इलाहाबादिया फिर सुर्खियों में आए, पढ़िए खबर

कई महीनों के विवाद के बाद रणवीर इलाहाबादिया के लिए शांति के दिन लौटे हैं। पिछले कुछ दिनों में उन्हें और उनके परिवार को काफी कुछ सहना पड़ा है। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में विवादित टिप्पणी के लिए उन्हें काफी नफरत मिली थी। बड़े पैमाने पर लोग उनके शो को ब्वायकॉट करने की बात कर रहे थे। अब जब कोर्ट से यूट्यूबर फ्री हो गए हैं तो वो अब अपने काम पर वापस लौट रहे हैं।

पॉडकास्ट पर वापसी कर रहे रणवीर
हाल ही में रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में रणवीर ने अपनी गलती मानते हुए नई शुरुआत की बात की थी। अब रणवीर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है और यूजर्स इस पर लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं। रणवीर ने अपने वीडियो में कहा था कि वो अगले 10-20 सालों तक जब तक वो कॉन्टेंट बनाएंगे पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे। इस पर कई लोगों ने उनकी वापसी की बधाई दी थी।

वीडियो पर आशीष चंचलानी ने किया कमेंट
यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने भी इस वीडियो पर अब कमेंट किया है। दरअसल, वो भी ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद में भी शामिल थे, क्योंकि वो भी उस शो के पैनलिस्ट थे। अब उन्होंने रणवीर के इंस्टाग्राम पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘मैं तुमसे प्यार करता हूं, लेकिन अगली बार जब तुम मुझसे मिलो तो कृपया मेरे पास चुटकुले मत सुनाना।’ इसके बाद हाथ जोड़कर हंसने वाली इमोजी साझा की।

बता दें कि ये पूरा मामला उस समय का है जब समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट के एक एपिसोड में रणवीर इलाहबादिया गेस्ट के तौर पर आए थे। उन्होंने इस दौरान माता-पिता को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की थी जिसके बाद से ये पूरा विवाद शुरू हुआ था। इसने रणवीर इलाहाबादिया की मुसीबत बढ़ा दी और उन पर एफआईआर भी हुई। रणवीर को इसके लिए ऑनलाइन माफी भी मांगनी पड़ी थी।

वहीं विवाद बढ़ता देख समय रैना ने अपने यूट्यूब चैनल से सारे वीडियो डिलीट कर दिए थे। असम पुलिस ने इस मामले में 31 साल के पॉडकास्टर के साथ-साथ शो के अन्य गेस्ट आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्व मखीजा और समय रैना के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था।