May 9, 2024

राम रहीम को फिर लाया जाएगा सुनारियां जेल, पढ़िए खबर

Faridabad/Alive News: साध्वी यौन शोषण मामले एवं पत्रकार छत्रपति हत्या मामले में सुनारियां जेल में सजा काट रहे राम रहीम को एक बार फिर लाया जाएगा कड़ी सुरक्षा के बीच सुनारियां जेल। रामरहीम की पैरोल अवधि आज होगी खत्म। राम रहीम को जेल प्रशासन ने दी थी इस बार 19 फरवरी को 50 दिन की पैरोल। जब भी राम रहीम को पैरोल व फरलो दी जाती है तब-तब जेल प्रशासन व सरकार पर उठते रहे हैं सवाल। राम रहीम की पैरोल को लेकर इस बार हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा था जवाब।

राम रहीम को कब-कब मिली पैरोल

24 अक्टूबर 2020- बीमार मां से मिलने के लिए 1 दिन की पैरोल। 21 मई 2021- बीमार मां से मिलने के लिए 1 दिन की पैरोल। 7 फरवरी 2022- 21 दिनों की पैरोल पर जेल से बाहर आया था। जून 2022- 30 दिनों की पैरोल पर जेल से बाहर आया। अक्टूबर 2022- 40 दिनों की पैरोल पर जेल से बाहर आया राम रहीम। 21 जनवरी – डेरा प्रमुख शाह सतनाम की जयंती के लिए 40 दिनों की पैरोल मिली। 20 जुलाई 2023- 30 दिनों की पैरोल को मिली मंजूरी।

20 नवंबर 2023- 21 दिनों के लिए जेल से बाहर आएगा। 19 जनवरी 2024- अब 50 दिनों के लिए किया गया रिहा। शाम 5 बजे तक आएगा राम रहीम रोहतक जेल