April 30, 2024

गोपाल मन्दिर के वार्षिक उत्सव पर राम कथा का आयोजन

Faridabad/Alive News : बल्लभगढ़ जगदीश कॉलोनी स्थित श्री गोपाल मन्दिर, के 38वां वार्षिक उत्सव जो 12 अक्टूबर 2016 से 16 अक्टूबर तक चलेगा। इस शुभ अवसर पर परमश्रदेय श्रीप्रहलाद मिश्र रामायणी जी ने व्यास गद्दी से प्रथम दिवस पर श्रीराम की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रामचरित्र का अनुपालन करना ही सच्ची जीवन शैली है। जिस भाव से उनका ध्यान किया जायेगा उसी के अनुरूप अनकी आकुर्ति का अभास होगा। भगवान् शंकर ने उनके दर्शन हेतु अनेक रूप धारण किये।

वे उनको सच्चे मन से हर रूप में व्याप्त देखते हैं। जबकि मां पार्वती उनकी परीक्षा लेना चहाती है। उनकी भक्ति तीन रूप में उल्लेख करते हुए प्रहलाद जी ने व्यास गद्दी से कहा परीक्षा, समीक्षा और प्रतिक्षा द्वारा होती है। प्रतिक्षा के भाव से शबरी ने समीक्षा भाव से शुर्पणखां ने परीक्षा भाव से मां पार्वती ने की। श्रदेय सन्तोशानन्द ने अपने प्रवचन में कैकइ के त्याग का वर्णन किया।

उसके चरित्र को रामायण में गलत रूप से रखा जाता है जबकि कैकइ नहीं होती तो भगवान राम जी जो समाज के लिए आदर्श उपस्थित करना चाहते थे ना हो पाता। प्रवचन पश्चात आरती के साथ रात्री कार्यक्रम समापन हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष राजकुमार शर्मा प्रधान जनकराज शर्मा उपप्रधान कृष्णचंद शर्मा कोषाध्यक्ष मदन लाल अरोडा प्रचार मंत्री किशन बठेजा व सुभाष शर्मा मौजूद रहे।