September 16, 2026

डिवाईन स्कूल में राखी महोत्सव की धूम

Faridabad/Alive News : तिगांव स्थित डिवाईन पब्लिक स्कूल में राखी महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों व शिक्षिकाओं ने आपसी सहयोग व अपनी हस्तकला का प्रदर्शन करते हुए रेशम की डोरी, मोती, कुंदन नग, फूल व क्विलिंग पेपर से रंग-बिरंगी, मनमोहक व सुंदर राखियों का निर्माण किया।

उन्हें आकर्षक सजावट के साथ विद्यार्थियों को दिखाकर बांटा गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

जिसमें नाटक के जरिए भाई-बहन के प्यार को दर्शाया गया वहीं छात्र संगीत की धुन पर खुब थिरके और राखी महोत्सव का भरपूर आनन्द लिया। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसीपल ने सभी को राखी की बधाई दी।