May 4, 2024

मुश्किल में फंसे राज कुंद्रा, अब ईडी ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस

Mumbai/Alive News : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर कारोबारी राज कुंद्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। वहीं मुंबई पुलिस ने पिछले साल 20 जुलाई को उन्हें पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार किया था। 

जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा को  गिरफ्तार करने से पूर्व फरवरी में पांच लोगों को लोगों को गिरफ्तार किया था और आरोपी मॉडल्स और अभिनेताओं को वेब सीरीज में काम दिलाने के बहाने झांसा देते थे और उनसे पोर्न फिल्में बनवाते थे। जिस ऐप पर ये पोर्न फिल्में जारी की जाती थी, वह राज कुंद्रा की कंपनी से संबंधित होने का आरोप है। 

राज कुंद्रा पर आरोप भी लगाए गए थे कि इन फिल्मों को मुंबई के पास मड आइलैंड और अक्सा के पास बंगलों में तैयार किया गया था। इसके अलावा अभिनेताओं व अभिनेत्रियों को न्यूड सीन के लिए मजबूर किया जाता था। यहां तक की इस काम के लिए उन्हें धमकाया भी जाता था। इन्हीं अश्लील फिल्मों को ऐप पर अपलोड किया जाता था। इस ऐप पर फिल्में देखने के लिए ग्राहकों को पैसा चुकाना होता था। इस तरह बड़े पैमाने पर अवैध धंधे के जरिए काली कमाई का आरोप है।