Faridabad/Alive News : बुधवार रात्रि काे हुई मानसून की पहली अच्छी वर्षा से नेशनल हाईवे की सर्विस लाईन से लेकर औघाेगिक नगरी के अदंर प्रमुख मार्गाें पर भारी खूब जलभराव हाे गया। रात्रि काे कुछ पानी कम हाेना शुरु हुआ था, पर बृस्पतिवार काे सुबह फिर वर्षा हाेने से पानी जिस गति से निकलता था, उतना ही भर गया। बृस्पतिवार काे कार्य दिवस हाेने के चलते स्कूल जाने वाले बच्चाें और डयूटी से आफिस, कारखाना जाने वालाें काे परेशानी का सामना करना पड़ा।
नगर निगम और एनएचएआइ की ओर से पानी निकासी काे लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर टैंकर लगाए गए। निगम के अनुसार सीकरी से लेकर बदरपुर बार्डर तक कुल 22 टैंकर लगाए गए थे। ताकि राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलभराव न हाे। इसका असर यह दिखा कि पहली बार मानसून में अजराैंदा चाैक पर जलभराव नहीं हुआ। इसके साथ ही निगम ने कालाेनियाें और सेक्टर में जलभराव से लाेगाें निजात देने के लिए सेक्शन टैंकर की मदद से पानी निकासी गया। हालांकि हर जगह ऐसी राहत वाली स्थिति नहीं थी। निगम की ओर से बनाए गए कंट्राेल रुम में बृस्पतिवार काे 60 शिकायतें आई। इनमें सीवर ओवरफ्लाे, जलभराव की शिकायतें शामिल थी। सबसे अधिक शिकायत एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से 22 आई। नेशनल हाइवे पर कई जगहाें पर जगहाें पर वाहनाें काे जलभराव हुआ। वाईएमसीए चाैक के पास सर्विस राेड़ पूरी तरह से पानी में डूबी हूई नजर आई। बल्लभगढ़ मेट्राें स्टेशन के सामने भी पानी भर गया।
बल्लमगढ़ बस अडडा और सेक्टर – 21 बी, सेक्टर – 52 पूरी तरह से पानी में डूब गया। सेक्टर – 22 की मार्केट भी जलभराव की वजह से पूरी तरह से डूब गई। इसके साथ जलभराव की वजह से जवाहर कालाेनी की मार्केट भी पूरी तरह से पानी पानी में डूब गई। जलभराव की वजह से मार्केट रात आठ बजे ही बंद हाे गई।
जलभराव काे लेकर कार्यकारी अभियंता सहित एसडीओ, जई काे आदेश दिेए गए थे कि वह डिसेपाेजल का निरीक्षण करते रहे। इस बार लाेगाे काे पानी निकासी काे लेकर काफी राहत मिली है। जहां से कट्राेंल रुम में शिकायत आ रही है उनकी समाधान करवाया जा रहा है।
- धीरेंद्र खड़गटा, आयुक्त नगर निगम

