October 29, 2026

27 से 29 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

Faridabad/Alive News : प्लस पोलियो अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. परीक्षित ने बताया कि जिला में आगामी 27 से 29 जून तक एएनडीआई पल्स पोलियो अभियान चलाया जाने के सम्बंध में 25 जून को उपायुक्त यशपाल की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जारी कोविड-19 की हिदायतों के अनुसार एसएनआईडी पल्स पोलियो राउंड 27 जून से 29 जून तक किया जाएगा। इसमें जिला के सम्बंधित अधिकारियों की बैठक 25 जून को प्रातः10.00 बजे की जाएगी।