Faridabad/Alive News : हरियाणा सरकार की पहल पर आयोजित समाधान शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है, जिससे प्रशासन पर लोगों का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है। यह बात उपायुक्त आयुष सिन्हा ने सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर के दौरान कही।
डीसी आयुष सिन्हा ने शिविर में पहुंचे नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि समाधान शिविरों में स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, पेंशन, राशन कार्ड, बिजली, पानी, नगर निगम एवं अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता से निपटारा किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जनता की समस्याएं सुन रहा है। डीसी ने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी सरकारी सेवा से जुड़ी परेशानी के समाधान के लिए समाधान शिविरों का लाभ उठाएं।
शिविर में सीटीएम अंकित कुमार सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

