March 13, 2026

मन की बात कार्यक्रम के लिए जनता को किया आमंत्रित

Faridabad/Alive News : प्रधानमंत्री 29 मई, 2022 को प्रसारित होने वाले ‘मन की बात’ के लिए विचार साझा करने के लिए देशवासियों को आमंत्रित किया गया है। प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महीने की मन की बात के लिए अपने विचार साझा करने के लिए नमो एप्प और my gov पर टिप्पणियां दी जा सकती है।  उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री हर महीने मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को अपना संदेश देते हैं। इस कार्यक्रम में देश भर से मिले अच्छे सुझावों, विचारों व सफल कहानियों को प्रधानमंत्री अपने संबोधन में शामिल करते हैं।