March 10, 2026

स्कूलों में पीटीएम का होगा आयोजन निदेशालय ने जारी किए आदेश

Faridabad/Alive News: पांच जुलाई को सरकारी और निजी स्कूलों में अभिभावक शिक्षक बैठक ( पीटीएम ) का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में स्कूलों को शिक्षा निदेशालय कि ओर से आदेश जारी किए गए है। सभी स्कूलों में पीटीएम का आयोजन करना अनिवार्य किया गया है।

ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने वाला है। मंगलवार से शहर के सभी राजकीय ऐऔर निजी स्कूल विधार्थियों के लिए खुल जाऐंगे। पांच जुलाई को अभिभावक शिक्षक बैठक ( पीटीएम ) का आयोजन किया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी इसकी निगरानी करेंगे। बाल वाटिका में तीन से लेकर पांचवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए पीटीएम आयोजित होगी। इसमें छात्रों को मिले होमवर्क को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। पीटीएम के अयोजन की रिपोर्ट जिला शिक्षा विभाग को सभी स्कूलों के मुख्याध्यापक भेजेंगे।

अभिभावकों से संवाद जरुरी :
राजकीय स्कूलों में क्लस्टर हेड और असिस्टेंट ब्लाक रिसोर्स कोआर्डिनेटर तथा ब्लाक रिसोर्स पर्सन अभिभावकों से संवाद करेंगे। घर में छात्रों को बेहतर पढाई का माहोल देने के लिए अभिभावकों को साथ संवाद जरुरी है। राजकीय विधालयों में अधिकांश छात्र कालोनियों और स्लम बस्तियों के होते है। इनके अभिभावकों को जागरुक किया जाएगा। बच्चों को घर पर बेहपर पढ़ाई का माहौल मिलेगा तभी उनका सर्वागींण विकास होगा।

क्या कहना है खंड शिक्षा अधिकारी का :
सभी स्कूलों में पीटीएम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। शिक्षा के स्तर को सुधारने और बच्चों को घर पर बेहपर पढ़ाई का माहौल देने को लेकर बैठक आयोजित की जा रही है। पीटीएम का मुख्य उद्देश्य अभिभावको और अध्यापकों के बीच संवाद करना है। पांच जुलाई को आयोजित पीटीएम की रिपोर्ट जिला शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी।ल

  • महेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी, बल्लभगढ