Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के सिरोही गांव में उस समय तनाव का माहौल बन गया जब एक युवक ने अपनी बहन से छेड़छाड़ का विरोध किया। इस विरोध के चलते करीब 20 युवकों ने पूरे परिवार पर हमला बोल दिया। घटना में 12 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को बादशाह खान अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार सिरोही गांव में लड़की के साथ छेड़छाड़ की घटना के बाद जब उसके भाइयों और परिजनों ने विरोध किया तो आरोपी पक्ष के दर्जनों युवक लाठी-डंडों के साथ वहां पहुंचकर पीड़ित लड़की और उसके परिवार वालों पर हमला कर दिया।
इस हमले में कई लोगों के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। घायलों का कहना है कि वे सिर्फ अपनी बहन की इज्जत की रक्षा कर रहे थे लेकिन आरोपियों ने मिलकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

