May 2, 2024

हनुमान जन्मोत्सव पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा

Faridabad/Alive News: हनुमान जयंती पर शहर के सिद्धपीठ हनुमान मंदिर नंबर 2 से गाजे बाजे के साथ वीर हनुमान की शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारंभ बडखल क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा ने विधिवत तरीके से किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हनुमान भगवान के भोग लगाकर सुख समृद्धि की कामना की।

घोड़ी बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा रवाना होकर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुई नगर परिक्रमा देकर वापस सिद्धपीठ हनुमान मंदिर पहुंची। विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंगत का पाई। शोभा यात्रा के दौरान कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शोभा यात्रा में हजारों भक्तगणों ने भाग लिया। शोभायात्रा का शहर में कई जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।

शोभा यात्रा में चेयरमैन श्यामसुंदर मुथरेजा, यशपाल महेंदीरत्ता, प्रधान सुशील महेंदीरत्ता, कोषाध्यक्ष रामशरण तनेजा, सचिव मास्टर व्यास, कविता आजाद, चंद्रमोहन आजाद, अश्विनी आजाद, दीपक गेरा, ओमप्रकाश खत्री, ठाकुर दास, पुस्कर लाल, दिनेश खत्री, शैलेंद्र गेरा, समीर धमीजा, राजू प्रधान, संजय शर्मा, राजेश भाटिया, हन्नी भाटिया, ललित वधवा, तुषार महेंदीरत्ता, हरीश, कपिल महेंदीरत्ता, दीपक महेंद्रीरत्ता, नोनीत लाल, तुलसी दास व चंदर दुआ ने विशेष रूप से भाग लिया।