March 7, 2026

अनुष्का शंकर को ग्रैमी अवॉर्ड्स में नामांकन मिलने पर प्रियंका चोपड़ा ने दी बधाई

Entertainment/Alive News: संगीत जगत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक ग्रैमी अवॉर्ड्स के 68वें समारोह के नामांकित कलाकारों का एलान हो चुका है। ग्यारह बार की ग्रैमी-नामांकित सितारवादक और संगीतकार अनुष्का शंकर को साल 2026 के ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए दो नामांकन मिले हैं। इस खुशी के मौके पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट साझा कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

प्रियंका चोपड़ा ने अनुष्का शंकर को दी बधाई
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सितारवादक अनुष्का शंकर का वीडियो साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘बहुत शानदार, बधाई हो।’

अनुष्का शंकर ने साझा की खुशी
68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में नामांकन मिलने पर अनुष्का शंकर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘आज का दिन विरोधाभासों से भरा है। भयानक माइग्रेन के दौरान दोपहर में मेरे 12वें और 13वें ग्रैमी नामांकन की खबर मिली। मेरे ‘चैप्टर III: वी रिटर्न टू लाइट’ को सर्वश्रेष्ठ वैश्विक एल्बम के लिए और ‘डेब्रेक’ को सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत प्रदर्शन के लिए नामांकित किए जाने पर बेहद आभारी हूं। यह बहुत सुख देने वाला पल है।’