September 16, 2026

हरियाणा में प्रियंका और सोनिया गांधी भी करेंगी प्रचार

Faridabad/Alive News: इस बार हरियाणा में कांग्रेस की टॉप लीडरशिप भी चुनाव प्रचार करेंगी। इस लिस्ट में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से लेकर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी तक शामिल हैं।

पार्टी के एक अहम सूत्र के मुताबिक प्रियंका गांधी 16 से 20 रैलियां तक कर सकती हैं। सोनिया गांधी एक विशाल रैली करेंगी जो हरियाणा के बिचौबीच होगी, चाहे वह पानीपत, कुरुक्षेत्र या ऐसी किसी जगह होंगी, जहां से पूरा हरियाणा कवर हो सके। इस रैली की जगह और दिन अभी फाइनल नहीं हुआ हैं।

पार्टी के अहम रणनीतिकार के मुताबिक खरगे और राहुल के प्रचार की तारीख और कार्यक्रम पर अभी मंथन चल रहा हैं। अभी राहुल अमेरिका मेँ हैं। ग्यारह सितम्बर क़ो राहुल स्वदेश लौट आएंगे और उनके आते ही हरियाणा में राहुल रैली से लेकर रोड शो तक करेंगे।