Delhi/Alive News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार दौरे पर आ रहे हैं। थोड़ी ही देर में वह सिवान पहुंचेंगे। इस दौरान पीएम मोदी दस हजार करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास एवं कार्यारंभ करेंगे। इसमें राम-जानकी पथ, वंदे भारत ट्रेन, रेल इंजन का निर्यात, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट आदि का लाभ बिहार को मिलेगा। पीएम मोदी अमृत भारत की 11 एवं नमामि गंगे की चार परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके अतिरिक्त वैशाली-देवरिया रेलखंड का उद्घाटन करेंगे। सीएम नीतीश कुमार भी सिवान पहुंच रहे हैं।
पटना में दौड़ने को तैयार है नई वंदे भारत, पीएम सीवान से दिखाएंगे हरी झंडी पीएम नरेंद्र मोदी सीवान जनसभा से थोड़ी देर में पटना के पाटलिपुत्र से यूपी के गोरखपुर के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। पाटलिपुत्र जंक्शन पर यह ट्रेन उद्घाटन के लिए तैयार खड़ी है।