May 17, 2024

रामनवमी पर विशाल यज्ञ महोत्सव की तैयारियां शुरू

Faridabad/Alive News: सतयुग दर्शन ट्रस्ट वसुंधरा गांव भूपनी में वार्षिक रामनवमी यज्ञ महोत्सव की तैयारियां की जा रही हैं। ट्रस्ट के ट्रस्टी कमल ने बताया कि ट्रस्ट प्रतिवर्ष रामनवमी के पावन पर्व पर अपने इस वार्षिक यज्ञ महोत्सव का आयोजन करता है। इस अवसर पर, हर आने वाले सजन ने मनुष्यत्व अनुरूप अपने आचार, विचार व व्यवहार का आत्मनिरीक्षण करना होता है।

आपको बता दे कि इस वर्ष यह यज्ञ महोत्सव 7 अप्रैल प्रात: 8 बजे से 10 अप्रैल रात्रि (प्रात: 4 बजे) तक मनाया जाएगा। यज्ञ महोत्सव प्रारंभ होने से पूर्व 6 अप्रैल शाम 5:30 बजे शोभा-यात्रा निकाली जाएगी जिसमें सभी लोगों को आमंत्रित किया गया हैं।

यज्ञ महोत्सव में चारों दिन सतवस्तु के कुदरती ग्रन्थ व रामचरित मानस का अखण्ड पाठ, भजन, कीर्तन तथा हवन आयोजन के साथ-साथ आगन्तुक श्रद्धालुओं को मानवता के प्रतीक संतोष, धैर्य, सच्चाई, धर्म जैसे दिव्य गुणों को अपनाने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा।