October 27, 2026

शहर में प्रशासन की आपातकाल स्थिति के लिए ऊंची आवाज के सायरन लगाने की तैयारी

Faridabad/Alive News : हरियाणा सरकार के दिशा निर्देशों पर फ़रीदाबाद निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निगम के सभी 46 वार्ड में अविलंब ऊंची आवाज वाले हूटर या (सायरन) लगाये जाएं और आपातकाल जैसी स्थिति की जानकारी का अलर्ट पहुंचाने सम्बंधित तैयारियों को पूरा करना सुनिश्चित करें।

निगम कमिश्नर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पहली प्राथिमिकता के साथ सरकार से प्राप्त सुझावों के आधार पर अपनी आपदा प्रबंधन योजनाओं में आवश्यक संशोधन करें और कर्मचारियों को नियमित रूप से प्रशिक्षित करें।