March 11, 2026

अगले सप्ताह मिल सकती है भीषण गर्मी और लू से राहत, इन राज्यों में हो सकती है बारिश

New Delhi/Alive News : भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे उत्तर-पश्चिम भारत को आगामी 16 जून के बाद राहत मिल सकती है। मौसम विशेषज्ञों का दावा है कि अगले सप्ताह से प्री-मानसून की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। इसका असर पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। इस कड़ी में लू की मार झेल रहे हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश से राहत मिलने की संभावना है।

हालांकि, राहत की बात यह है कि आगामी 16 जून से मौसम करवट लेगा। हवा में नमी का स्तर अधिक होने की वजह से प्री-मानसून गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे हल्की बारिश से पारा नीचे आएगा। पलावत ने कहा कि इन दिनों हरियाणा और पंजाब के ऊपर चक्रवाती स्थिति बन रही है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी व कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।