Faridabad/Alive News : दीपावली के पावन अवसर पर नगर निगम फरीदाबाद की ओर से आज शनिवार को कर्मचारियों के लिए दीपावली तोहफा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर प्रवीण बत्रा जोशी एवं नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने निगम कर्मचारियों को दीपावली उपहार वितरित कर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
महापौर प्रवीण जोशी ने इस अवसर पर कहा कि नगर निगम के कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा आज फरीदाबाद जिस तरह स्वच्छता के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है, उसका श्रेय हमारे सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को जाता है।
आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने भी कर्मचारियों की सेवा भावना और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारी से लेकर कार्यालयीन स्टाफ तक, हर एक कर्मचारी निगम परिवार का अभिन्न हिस्सा है। दीपावली के इस अवसर पर हम उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हैं।
कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया, जहां दीपावली उपहार वितरण के साथ कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान निगम के अधिकारी, पार्षद और विभिन्न शाखाओं के कर्मचारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल, पार्षद कुलदीप साहनी, पार्षद लाल मिश्रा, परिंकू सिलानी तथा पार्षद सचिन शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

