March 10, 2025

बुधवार को गीता जयंती महोत्सव को लेकर निकाली जाएगी प्रभात फेरी: उपायुक्त

Faridabad/Alive News : उपायुक्त जितेंद्र यादव ने जिला के सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वे बुधवार की सुबह साढ़े छह बजे खेल परिसर में साइकिल के साथ एक एकत्रित होकर एक साइकिल रैली निकली जाएगी। बुधवार को साइकिल रैली के माध्यम से गीता जयंती महोत्सव के लिए जागरूकता रैली शहर के विभिन्न स्थानों पर निकाली जाएगी। इसके लिए उपायुक्त कार्यालय से विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों को दिशा निर्देश भी लिखित में जारी किए गए हैं।

उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि जिला मे 12 से 14 दिसम्बर के लिए गीता जयंती महोत्सव में सभी से जनसहयोग की अपील भी की जा रही है। जिला भर में गीता जयंती महोत्सव जनसहभागिता के सिद्धांत पर आयोजित हो रहा है। गीता जयंती महोत्सव पर जिला में प्रदर्शनी, नगर शोभा यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीता श्लोक उच्चारण, गीता हवन एवं पाठ का आयोजन भी होगा। इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्युटियां जबाब देही के साथ सुनिश्चित की गई हैं।