April 15, 2025

महिला सुरक्षा काे लेकर पुलिस का दावा, शहर की महिलाएं सुरक्षित

Faridabad/Alive News : फरीदाबाद पुलिस के महिला सुरक्षा को लेकर लगातार जागरुकता कार्यक्रम किए जा रहे है। फरीदाबाद के महिला थाना की इआरवी व दुर्गा शक्ति की पुलिस उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में रात्रि के समय महिलाओं को उनके स्थान पर पहुंचने में सहायता प्रदान करते हुए उनके गंतव्य पर पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। फरीदाबाद पुलिस की इआरवी और दुर्गा शक्ति ने महिला सुरक्षा के संबंध में सराहनीय कार्य करते हुए दिसम्बर माह 29 महिलाओं को उनके गंतव्य पर पहुंचाया है।

उन्होंने आगे बताया कि फरीदाबाद पुलिस के महिला थाना की इआरवी व दुर्गा शक्ति को निर्देशित किया है कि रात्रि के समय अपने- अपने क्षेत्र में सजगता से गस्त करे और असमर्थ महिलाओं और बच्चों को घर तक पहुंचान में मदद करे ताकि महिला सुरक्षा को सुदृढ़ बनाया जा सके। जिसपर फरीदाबाद पुलिस के महिला थाना की इआरवी व दुर्गा शक्ति अपने अपने क्षेत्र में रात्रि के समय गस्त कर रही है।