October 28, 2026

उपचुनाव को लेकर पुलिस ने निकला फ्लैग मार्च

जिला फरीदाबाद में ग्राम पंचायत के उपचुनाव को लेकर पुलिस ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उप चुनाव वाले ग्राम पंचायतो में फ्लैग मार्च निकला। भूपानी थाना पुलिस प्रबंधक रणधीर सिंह व आरएएफ के असिस्टेंट कमांडर सरस्वती नंदन की टीम ने थाना क्षेत्र में फ़्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च की टीम साथ ही आमजन को उपचुनाव के लिए जागरूक भी कर रही है। 9 जुलाई को उपचुनाव कराए जायेगे। चुनाव के समय सरस्वती नंदन, निरीक्षक अनिल पूनिया, महिला निरीक्षक रुकमणी देवी सहित पुलिस फोर्स मौजूद रहेगी।

पुलिस ने थाना भूपानी के अन्तर्गत आने वाले गाँव ताजुपुर, अलीपुर शिकारगाह व किडावली में उपचुनावों को शांति बहाली को लेकर फ्लैग मार्च निकाला। इस फ्लैग मार्च के दौरान आमजन को उप-चुनाव के दौरान शांति एवम् कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए समझाया गया। पिछले वर्ष पंच व पार्षद की सीट पूरी न होने पर चुनाव इस वर्ष 9 जुलाई को होंगे।