Faridabad/Alive News : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी-5 में मास्टर ट्रेनर ने सड़क सुरक्षा, अनुशासन और आत्म-निर्भरता जैसे विषयों पर विशेष सत्र का आयोजन किया। साथ ही 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह काे मध्यनजर रखते हुए सभी 19 चयनित विद्यालयों में संबंधित एसपीसी इंचार्ज ने परेड अभ्यास भी शुरु किया
नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से अरावली इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-85, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी सेक्टर-21D तथा एनआईटी 5 में कैडेट्स को लीडरशिप (नेतृत्व क्षमता), लाइफ स्किल्स (जीवन कौशल), जैसे आत्मविश्वास, संवाद कौशल, निर्णय क्षमता आदि विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इन कक्षाओं का उद्देश्य छात्रों को व्यवहारिक जीवन में आने वाली चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए तैयार करना रहा।
जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ओल्ड फरीदाबाद; अजरौंदा एनआईटी1; पाली; मेवला महाराजपुर एवं पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय, मोटुका में एसपीसी कैडेट्स को प्राथमिक उपचारन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान छात्रों को सीपीआर कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशनकी विधि का व्यवहारिक अभ्यास कराया गया एवं आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक चिकित्सा कैसे दी जाए, इस बारे में विस्तार से समझाया गया।

