September 19, 2024

अपहरण हुई महिला को पुलिस ने तीन घंटे में तलाशा

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने घटना स्थल पर पहुंचकर CCTV कैमरे की मदद से गाडी के नम्बर प्राप्त किए और साइबर की तकनीकी सहायता से मुस्तैदी दिखाते हुए मात्र 2 से 3 घंटे में ही महिला को गांव जेसवा मथुरा उत्तर प्रदेश से तलाश कर लिया।

महिला से पूछताछ में पता चला कि दोनों पति- पत्नी है। कुछ दिन पहले दोनों में कहासुनी हो गई थी। महिला फरीदाबाद में अपने पिता के पास आ गई थी और BPTP एरिया में काम करने लगी। उसका पति उसे ढुंढते हुए BPTP एरिया में आ गया और महिला को अपने साथ ले जाने लगा। महिला उसके साथ जाने को तैयार नही थी। दोनों में कहा सुनी हुई और फिर पति, महिला को जबरदस्ती गाडी में बैठाकर अपने साथ ले गया।

पुलिस द्वारा अपहरण की सूचना मिलते ही महिला सुरक्षा के मध्यनजर तुरंत कार्रवाई करते हुए मात्र 2 से 3 घंटे में महिला को मथुरा उत्तर प्रदेश से तलाश किया गया।